वर्चस्व की लड़ाई में भाजपा नेताओ ने गौ भक्ति रखी ताक पर

 मुलताई। राकेश अग्रवाल/अक्षय सोनी।
मुलताई की राजनीती में अचानक परिवर्तन आ गया है। नगर के भाजपा के जनप्रिनिधि हिन्दू संगठनो द्वारा आयोजित कार्यकमो में जाने से परहेज कर रहे है, वही अन्य समाजिक कार्यो में बराबर शिरकत कर रहे है। वही कांग्रेस नेता एवम् पूर्व विधायक सुखदेव पांसे हर उस कार्यकम में शामिल हो रहे है जिन्हें हिन्दू सन्गठन और आरएसएस आयोजित करवा रही है।
दरअसल मुलताई में भाजपा नेताओ में चल रही अहम की लड़ाई और पोस्टर पर फोटो छपवाने की लालसा ने पार्टी के एजेंडे को ताक पर रखते हुए हजारो गोभक्त कार्यकर्ताओ की भावनाओ को भी बुरी तरह आहत कर दिया है।
ये बात उस समय और ज्यादा मायने रखती जब सुखदेव पांसे केवल इसलिए चुनाव हारे थे की उनकी छबि हिन्दू विरोधी होकर उभरी थी, हालाकि ऐसा कुछ नही था, लेकिन इसके बाद भी उनकी छबि को हिन्दू विरोधी बनाकर पेश किया गया था। जिसके बाद उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब भाजपा के कुछ नेता इसी रस्ते पर  अग्रसर हो गये है। दो नेताओ के बिच चल रही लड़ाई गो सवर्धन कार्यकम और गो रक्षा अभियान से ज्यादा मायने वाली हो गई कि  भाजपा के जिम्मेदार नेताओ और आरएसएस ने पुरे कार्यक्रम से दुरी बना ली, ऐसे में जबकि इन गो भक्तो ने हमेशा इनका समर्थन किया है, उसके बाद भी नेताओ ने बहाने बनाकर प्रोग्राम में जाना उचित नही समझा और रविवार को एक समाज के निकाह कार्यक्रम में एक बुलावे पर पहुच गये।
इधर गो भक्तो का कहना है की इन नेताओ ने आज तक गो संरक्षण के लिए केवल आस्वाशन दिया है, किया कुछ नही है। ऐसे में सभी गोभक्तो में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Source : Agency

9 + 1 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]